फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Crime : हॉस्टल के मेस में बवाल, छात्र को सीनियरों ने पीटकर किया लहूलुहान

Mon, 06 Apr 2026 04:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शहर के एक निजी काॅलेज के हॉस्टल में शनिवार देर रात जमकर बवाल हुआ। एलएलबी के एक छात्र को सीनियर छात्रों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हॉस्टल में हंगामा करते छात्र। सांकेतिक चित्र - फोटो : एआई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के एक निजी काॅलेज के हॉस्टल में शनिवार देर रात जमकर बवाल हुआ। एलएलबी के एक छात्र को सीनियर छात्रों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित एक काॅलेज के हॉस्टल में खाने को लेकर सीनियर छात्रों ने जमकर बवाल किया। बताया जा रहा है कि छात्र रात करीब 8:50 से नौ बजे के बीच मेस में खाना खाने गए थे। इसी दौरान कुछ सीनियर छात्र शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। मेस वार्डन से कहासुनी के बीच अचानक कई सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्र पर हमला कर दिए।

आरोप है कि 30 से 40 सीनियर छात्रों ने मिलकर एक छात्र को पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पुलिस और काॅलेज प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। घायल छात्र को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मामले में घायल छात्र के परिजनों की तहरीर पर एयरपोर्ट पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। घटना को लेकर काॅलेज में छात्रों के गुटों के बीच तनाव की भी स्थिति है। इंस्पेक्टर एयरपोर्ट विनय सिंह ने बताया कि प्रकरण में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें