वापसी करने वाले के लिए पांच जोड़ी अनारक्षित ट्रेनों का एलान
दिवाली मनाने के बाद वापसी करने वाले लोगों की सुविधा के लिए पांच जोड़ी ट्रेनों के संचालन का एलान किया गया है। यह सभी अनारक्षित ट्रेनें है। इनमें बांद्रा टर्मिनल-पटना, उधना-जयनगर, उधना-समस्तीपुर, अंकलेश्वर-समस्तीपुर, साबरमती-मुजफ्फरपुर स्पेशल शामिल है। ट्रेन संख्या 09009/10 बांद्रा टर्मिनस पटना अनारक्षित विशेष ट्रेन 24 से 26 अक्तूबर तक प्रयागराज छिवकी होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 09093/94 उधना जयनगर अनारक्षित स्पेशल 25 अक्तूबर तक उधना से एवं 26 अक्तूबर तक जयनगर से चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09001/02 उधना-समस्तीपुर अनारक्षित स्पेशल 25 अक्तूबर तक उधना से एवं 27 अक्तूबर तक समस्तीपुर से चलेगी। ट्रेन संख्या 09157/58 अंकलेश्वर-समस्तीपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 23 और 24 अक्तूबर को अंकलेश्वर से एवं 25 और 26 को समस्तीपुर से संचालित होगी। वहीं 09483/84 साबरमती-मुजफ्फरपुर वाया आगरा, कानपुर-लखनऊ के रास्ते संचालित होगी।