इसी तरह से आयोग के अनुसार लाइफस्टाइल फॉर द एनवायरमेंट को जून में 2022 में लांच किया गया था। वहीं प्रतियोगियों का कहना है कि स्पेन में इसके विचार को पारित भी किया गया था। आयोग के अनुसार विद्रोहों का सही क्रम संन्यासी, नील, कूका एवं पबना है। जबकि प्रतियोगी आशीष सिंह का कहना है कि एनसीईआरटी के अनुसार सही क्रम सन्यासी, कूका, नील एवं पबना है। प्रतियोगियों ने विभिन्न योजनाओं के काल क्रम समेत आयोग के कई अन्य जवाब पर भी आपत्तियां जताई हैं।
संशोधित उत्तर कुंजी जारी करने की मांग
प्रतियोगियों ने संशोधित उत्तर कुंजी जारी करने की भी मांग की है। उनका कहना है कि प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित करने से पहले अंतिम उत्तर कुंजी एवं अभ्यर्थियों के प्राप्तांक तथा कटऑफ भी जारी किए जाएं ताकि उन्हें सही जानकारी मिल सके। प्रतियोगी आशीष कुमार सिंह ने इन मांगों को लेकर तेज आंदोलन की बात कही।