फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : लखनऊ के लिए शताब्दी ट्रेन के स्थान पर वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रस्ताव

Sun, 24 Jul 2022 11:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

तत्कालीन रेलमंत्री मनोज सिन्हा ने भी प्रयागराज जंक्शन पर आयोजित एक कार्यक्रम में लखनऊ रेलमार्ग के विद्युतीकरण के बाद वहां के लिए शताब्दी एक्सप्रेस शुरू करने की बात कही थी।
विज्ञापन
वंदे भारत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए आने वाले दिनों में प्रयागराज से वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की जा सकती है। रेलवे बोर्ड को भेजे गए प्रस्ताव में लखनऊ के लिए प्रयागराज से शताब्दी की जगह वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की मांग की गई है। दरअसल रेलवे की ओर से प्रयागराज जंक्शन से लखनऊ के बीच रेल विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है। इसके पूरा होने के बाद ही यहां से शताब्दी एक्सप्रेस चलाने की तैयारी है।

विज्ञापन



बता दें, तत्कालीन रेलमंत्री मनोज सिन्हा ने भी प्रयागराज जंक्शन पर आयोजित एक कार्यक्रम में लखनऊ रेलमार्ग के विद्युतीकरण के बाद वहां के लिए शताब्दी एक्सप्रेस शुरू करने की बात कही थी। इस बीच रेलवे संसदीय  समिति की सदस्य एवं फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल की ओर से रेल मंत्रालय को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि शताब्दी की जगह लखनऊ के लिए वंदे भारत  एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया जाए।


रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से हुई मुलाकात के दौरान भी सांसद ने यह बात दोहराई। इसके बाद उनका प्रस्ताव रेल मंत्रालय तक पहुंच गया है। अगले एक वर्ष में देश में शुरू होने वाली 75 वंदे भारत एक्सप्रेस में प्रयागराज-लखनऊ वंदे भारत को भी शामिल किया जा सकता है। केशरी देवी के अनुसार यह ट्रेन प्रयागराज से लखनऊ होकर बरेली तक चलाई जा सकती है।  ऐसे में आने वाले दिनों में पांच से छह घंटे में ही बरेली पहुंचा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें