महाकुंभ मेले के दौरान विभूति एक्सप्रेस रामबाग की जगह श्रीगंगानगर से चलेगी। इतना ही नहीं, इसमें नए एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इस वजह से ट्रेन में कोच भी बढ़ जाएंगे, हालांकि इससे प्रयागराज के लोगों को नुकसान ही होगा, क्योंकि ट्रेन में बर्थ और आपातकालीन कोटा यहां से कम हो जाएगा।
रामबाग से हावड़ा जाने वाली विभूति एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन आने वाले दिनों में राजस्थान के श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन से हो सकता है। इसे लेकर रेलवे की ओर से कवायद की जा रही है। बताया जा रहा है कि महाकुंभ मेले के दौरान विभूति एक्सप्रेस रामबाग की जगह श्रीगंगानगर से चलेगी। इतना ही नहीं, इसमें नए एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इस वजह से ट्रेन में कोच भी बढ़ जाएंगे, हालांकि इससे प्रयागराज के लोगों को नुकसान ही होगा, क्योंकि ट्रेन में बर्थ और आपातकालीन कोटा यहां से कम हो जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे के प्रस्ताव के अनुसार, विभूति एक्सप्रेस हावड़ा से रात आठ बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12 बजे रामबाग एवं 12:35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। यहां से कानपुर, नई दिल्ली, भटिंडा होतेे हुए अगले दिन सुबह 5.30 बजे विभूति श्रीगंगानगर पहुंच जाएगी। वापसी में श्रीगंगानगर से रात 11:15 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 2:55 बजे प्रयागराज जंक्शन, दोपहर 3:28 बजे रामबाग पहुचेगी। अगली सुबह 7:40 बजे ट्रेन हावड़ा पहुंच जाएगी। रेलवे बोर्ड को यह प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
बोर्ड स्तर पर जल्द ही निर्णय लेने की बात कही जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि अगर ट्रेन का श्रीगंगानगर तक विस्तार न हुआ तो उसे अनवरगंज, कानपुर से चलाई जा सकती है। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी का कहना है कि यह ट्रेन एनसीआर की नहीं है। रेलवे बोर्ड ही इस संबंध में निर्णय लेगा।