फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : यात्रियों की मदद करेगा रेलवे का कुंभ रेल सेवा एप, हिंदी व अंग्रेजी भाषा में मिलेगी सभी जानकारी

Sat, 28 Dec 2024 01:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे के इस एप में ट्रेनों की समय सारिणी, टिकट बुकिंग, स्टेशन से मेला क्षेत्र तक पहुंचने का मार्ग और रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा महाकुंभ के प्रमुख धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक स्थलों की भी जानकारी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने इस बार एक नई पहल की है। यात्री सुविधा के मद्देनजर रेलवे ने कुंभ रेल सेवा एप बनाया है। इसकी मदद से यात्रियों को महाकुंभ से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां हिंदी व अंग्रेजी भाषा में मिल सकेंगी। रेलवे के इस एप में ट्रेनों की समय सारिणी, टिकट बुकिंग, स्टेशन से मेला क्षेत्र तक पहुंचने का मार्ग और रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा महाकुंभ के प्रमुख धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक स्थलों की भी जानकारी उपलब्ध होगी।

विज्ञापन


इस एप में आपातकालीन संपर्क नंबरों की भी जानकारी उपलब्ध होगी। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि एप में रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसके अलावा सुरक्षा संबंधित और आरपीएफ की ओर से रेलवे स्टेशनों और मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यात्रियों को दी जाने वाली सभी आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी।

कुंभ रेल सेवा वेब पोर्टल का हुआ शुभारंभ

महाकुंभ को लेकर रेलवे द्वारा कुंभ रेल सेेवा वेब पोर्टल का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। यह पोर्टल श्रद्धालुओं को महाकुंभ मेले के दौरान यात्रा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी प्रदान करेगा। इस पोर्टल से यात्रा के लिए ट्रेन की उपलब्धता और शेड्यूल की जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही मेले में जाने के लिए ट्रेन मार्ग के बारे में भी यात्री जान सकेंगे। ट्रेनों की लाइव स्थिति और प्लेटफॉर्म विवरण भी पोर्टल पर मिलेगा। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए खोए हुए सामान को ट्रैक करने के लिए भी इस पोर्टल से मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें