क्योंकि प्रयागराज में खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस के मुकाबले ज्यादा एसी कोच हैं। इस वजह से उससे होने वाली आय खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस से ज्यादा है। वहीं एनसीआर में कमाई और यात्री संख्या के हिसाब से तीसरे नंबर की ट्रेन प्रयागराज-डाॅ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस है। उज्जैन, इंदौर होकर चलने वाली इस ट्रेन से इस वर्ष के शुरुआती छह माह में एनसीआर को 19.07 करोड़ की आय हुई। इसमें सफर करने वाले यात्रियों की संख्या भी 2.66 लाख रही। यात्रियों की संख्या के हिसाब से भी प्रयागराज-डाॅ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस एनसीआर में तीसरे नंबर पर है।
चौथे नंबर झांसी मंडल की यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस है। इसका संचालन मानिकपुर से हजरत निजामुद्दीन के बीच हर रोज हो रहा है। इससे एनसीआर को 18.09 करोड़ रुपये की आय हुई। अभी हाल ही में इस ट्रेन का प्रयागराज जंक्शन तक विस्तार करने की मांग की गई है। चर्चा है कि महाकुंभ के पूर्व यूपी संपर्क क्रांति का प्रयागराज जंक्शन तक विस्तार हो सकता है।
आनंद विहार की जगह हर रोज नई दिल्ली जाती तो हमसफर होती नंबर एक ट्रेन
प्रयागराज से सप्ताह में चार दिन नई दिल्ली और तीन दिन आनंद विहार जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस के अलग-अलग दो नंबर न होते तो कमाई के लिहाज से वह एनसीआर की नंबर एक ट्रेन होती। जनवरी से जून माह तक नई दिल्ली जाने वाली हमसफर से रेलवे को 14.46 करोड़ तो आनंद विहार जाने वाली हमसफर से 10.72 करोड़ की कमाई रेलवे को हुई। अगर इन दोनों आंकड़ों को जोड़े ले तो यह कमाई 25.19 करोड़ होती। इसी तरह प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस भी सप्ताह में चार दिन दूसरे नंबर एवं तीन दिन दूसरे नंबर से संचालित होती है। अगर इन दोनों ट्रेनों का भी एक ही नंबर होता तो कमाई का आंकड़ा 21.94 करोड़ होता।
कमाई के लिहाज से एनसीआर की टॉप टेन ट्रेनें (एक जनवरी से 30 जून 24)
ट्रेन का नाम : कुल आय : यात्रियों की संख्या
प्रयागराज एक्सप्रेस : 20.71 करोड़ रुपये : 278842
खजुराहो-उदयपुर : 19.79 करोड़ रुपये : 338977
प्रयागराज-डाॅ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस : 19.07 करोड़ रुपये : 266175
यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस : 18.09 करोड़ रुपये : 228182
प्रयागराज-लोकमान्य तिलक दूरंतो : 16.62 करोड़ रुपये : 65743
कानपुर-नई दिल्ली, श्रमशक्ति एक्सप्रेस : 14.52 करोड़ रुपये : 225144
प्रयागराज-नई दिल्ली, हमसफर एक्सप्रेस : 14.46 करोड़ रुपये : 150307
आगरा कैंट-साबरमती एक्सप्रेस : 12.82 करोड़ रुपये : 166821
प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस : 12.56 करोड़ रुपये : 180683
सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस : 11.86 करोड़ रुपये : 199396
प्रयागराज एक्सप्रेस संगमनगरी के लोगों की पसंदीदा ट्रेन है। इसी वजह से दिल्ली जाने वाले लोग पहली प्राथमिकता प्रयागराज एक्सप्रेस को ही देते हैं। इसके बाद ही दूसरी ट्रेनों का नंबर आता है। - हिमांशु शेखर उपाध्याय, सीपीआरओ, एनसीआर।