प्रयागराज-फाफामऊ रेलखंड में दोहरीकरण के लिए किए जाने वाले नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को स्थगित कर दिया गया है। कार्य स्थगित होने की वजह से रेलवे ने संबंधित रूट पर चलने वाली आठ ट्रेनों काr रूट डायवर्जन किया था, वह निर्णय अब वापस ले लिया गया है। रेलवे द्वारा अप और डाउन कामायनी एक्सप्रेस, बांद्रा टमिर्नल-गाजीपुर, गाजीपुर-आनंद विहार, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस कई तिथियों में प्रयागराज-प्रयागराज रामबाग-मंडुवाडीह रूट पर डायवर्ट की गई थी। फिलहाल अब यह ट्रेनें प्रयागराज-प्रयाग-फाफामऊ के रास्ते ही संचालित होंगी।