फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : प्रयागराज जंक्शन की जगह प्रयाग स्टेशन से चलेगी गोरखपुर वंदे भारत, लखनऊ के रास्ते होगा संचालन

Thu, 10 Oct 2024 12:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे द्वारा प्रयागराज जंक्शन से होकर गुजरने वाली 69 ट्रेनों का जहां मार्ग परिवर्तन किया गया है, वहीं 13 से 21 अक्तूबर तक प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का दोनों ओर से संचालन जंक्शन की जगह प्रयाग स्टेशन से होगा। वहीं, नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस का 18 से 21 अक्तूबर तक सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से संचालन होगा।
विज्ञापन
वंदे भारत। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामबाग से प्रयागराज जंक्शन के बीच दोहरीकरण का कार्य पूरा होने के बाद रेलवे ने निरंजन रेल ब्रिज के पास यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य शुरू कर दिया है। यह कार्य अगले कई दिन तक चलेगा। इसके चलते कई परिवर्तन किए गए हैं।

विज्ञापन


रेलवे द्वारा प्रयागराज जंक्शन से होकर गुजरने वाली 69 ट्रेनों का जहां मार्ग परिवर्तन किया गया है, वहीं 13 से 21 अक्तूबर तक प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का दोनों ओर से संचालन जंक्शन की जगह प्रयाग स्टेशन से होगा। वहीं, नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस का 18 से 21 अक्तूबर तक सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से संचालन होगा।

इसी तरह सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर ही नई दिल्ली से आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस 17 से 20 अक्तूबर, 12275 प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर 18, 20 अक्तूबर, 22437 प्रयागराज-आनंद विहार टर्मिनल 19, 21 अक्तूबर, 12276 नई दिल्ली-प्रयागराज हमसफर 18, 19 अक्तूबर को आएगी।
विज्ञापन


वहीं, 22438 आनंद विहार-प्रयागराज 17, 20 अक्तूबर, 12403 प्रयागराज-बीकानेर 19, 21 अक्तूबर, 20403 प्रयागराज-बीकानेर 18, 20 अक्तूबर, 12404 बीकानेर-प्रयागराज 18, 20 अक्तूबर, 20404 बीकानेर-प्रयागराज 17, 19 अक्तूबर को सूबेदारगंज स्टेशन पर ही आएगी।

12293 लोकमान्य तिलक-प्रयागराज दुरंतो एक्सप्रेस 18 अक्तूबर, 12294 प्रयागराज-लोकमान्य तिलक दुरंतो 19 अक्तूबर, 22967 अहमदाबाद-प्रयागराज 17 अक्तूबर और 22968 प्रयागराज-अहमदाबाद 18 अक्तूबर को सूबेदारगंज स्टेशन पर ही आएगी। उक्त अवधि में इन सभी आठ जोड़ी ट्रेनों का प्रयागराज जंक्शन पर आगमन-प्रस्थान नहीं होगा।

विज्ञापन

प्रयागराज-निजामुद्दीन समेत 11 जोड़ी ट्रेनें रहेंगी निरस्त

प्रयागराज जंक्शन के यार्ड में रिमॉडलिंग की वजह से प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन समेत 11 जोड़ी ट्रेनें 16 से 21 अक्तूबर तक अलग-अलग तिथि पर निरस्त रहेंगी। 04123 प्रयागराज-निजामुद्दीन 16, 20 अक्तबर, 04124 निजामुद्दीन-प्रयागराज 17, 21 अक्तूबर, 09525 हापा-नाहरलगुन 16 अक्तूबर, 09526 नाहरलगुन-हापा 19 अक्तूबर, 04056 आनंद विहार-बलिया 16 अक्तूबर, 04055 बलिया-आनंद विहार 17 अक्तूबर, 04145 सूबेदारगंज-दिल्ली 17 अक्तूबर, 04146 दिल्ली-सूबेदारगंज 18 अक्तूबर, 02421 सूबेदारगंज-दिल्ली 20 अक्तूबर, 02422 दिल्ली-सूबेदारगंज 21 अक्तूबर, 02417 प्रयागराज-दिल्ली 18 अक्तूबर, 02418 दिल्ली-प्रयागराज 19 अक्तूबर, 09061 उधना-गाजीपुर सिटी 16 अक्तूबर, 09062 गाजीपुर सिटी-उधना 18 अक्तूबर, 04181 सूबेदारगंज-कानपुर मेमू, 04182 कानपुर-सूबेदारगंज मेमू, 04193 पंडित दीन दयाल उपाध्याय-सूबेदारगंज और 04194 सूबेदारगंज-पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेमू 18 से 21 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें