दिल्ली और मुंबई की राह आसान करेंगी दो समर स्पेशल
गर्मी की छुट्टियों में दिल्ली और मुंबई रूट की ट्रेनों में भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने सूबेदारगंज से लोकमान्य तिलक एवं प्रयागराज से आनंद विहार के बीच चलाए जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी जारी की है। सुबेदारगंज से 04115 का संचालन प्रत्येक बृहस्पतिवार 18 अप्रैल से 27 जून की सुबह 11:15 बजे होगा। यहां से ट्रेन फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, बांदा, चित्रकूट धाम, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, भुसावल, नासिक, कल्याण आदि स्टेशन रुकते हुए शुक्रवार शाम 4:15 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी।
लोकमान्य तिलक से 04116 शुक्रवार रात 8:15 बजे चलकर रविवार सुबह 5:10 बजे सूबेदारगंज पहुंच जाएगी। वहीं, प्रयागराज से आनंद विहार के लिए गाड़ी संख्या 04145 प्रत्येक शुक्रवार 26 अप्रैल से 31 मई तक रात 9:20 बजे चलेगी। इसका ठहराव फतेहपुर, कानपुर, इटावा, टूंडला एवं अलीगढ़ स्टेशन पर रहेगा। ट्रेन सुबह आठ बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
आनंद विहार से 04146 प्रत्येक शनिवार 27 अप्रैल से एक जून सुबह 9:30 बजे होगा। ट्रेन शाम 7:20 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। 20 कोच की आनंद विहार स्पेशल में स्लीपर के सात, एसी इकोनॉमी के पांच, एसी टू के दो, सामान्य श्रेणी के चार एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे। वहीं, दूसरी ओर लोकमान्य तिलक स्पेशल में कुल 21 कोच रहेंगे। इसमें एसी इकोनाॅमी के सात, एसी टू के दो, स्लीपर के छह, सामान्य श्रेणी के चार एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे।