फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : मुंबई के लिए एक और स्पेशल ट्रेन, सूबेदारगंज से होगी रवाना

Sat, 07 Feb 2026 03:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे प्रशासन ने मुंबई के लिए एक और स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन सूबेदारगंज स्टेशन से बांद्रा टर्मिनल तक चलेगी। सूबेदारगंज से गाड़ी (04125) की रवानगी हर प्रत्येक सोमवार दो से 30 मार्च तक सुबह 5:20 बजे होगी।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे प्रशासन ने मुंबई के लिए एक और स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन सूबेदारगंज स्टेशन से बांद्रा टर्मिनल तक चलेगी। सूबेदारगंज से गाड़ी (04125) की रवानगी हर प्रत्येक सोमवार दो से 30 मार्च तक सुबह 5:20 बजे होगी। ट्रेन फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, ईदगाह, फतेहपुर सीकरी, रूपबास, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली रुकते हुए अगली सुबह 9:30 बजे बांद्रा टर्मिनल पहुंचेगी।

विज्ञापन


बांद्रा टर्मिनल से वापसी में गाड़ी (04126) की रवानगी प्रत्येक मंगलवार तीन से 31 मार्च तक सुबह 11:15 बजे होगी। अगली शाम 5:00 बजे सूबेदारगंज स्टेशन पर इसका आगमन होगा। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 22 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर एवं एसी थ्री के छह-छह, एसी टू एवं सामान्य श्रेणी के चार-चार एवं दो कोच एसएलआर श्रेणी के रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें