फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर के लिए इस बार हवाई पैकेज, रेलवे ने शुरू की बुकिंग

Mon, 10 Aug 2026 02:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने दो ज्योतिर्लिंग के साथ महेश्वर, मांडू और इंदौर के हवाई पैकेज की घोषणा की है
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने दो ज्योतिर्लिंग के साथ महेश्वर, मांडू और इंदौर के हवाई पैकेज की घोषणा की है। चार दिन और पांच दिन का विशेष टूर पैकेज 20 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक का है। यात्रा के दौरान यात्रियों को फ्लाइट से लखनऊ से इंदौर आने-जाने की सुविधा और तीन सितारा होटलों में ठहरने व खानपान की व्यवस्था मिलेगी। टूर के तहत उज्जैन में महाकालेश्वर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों, ओंकारेश्वर मंदिर, महेश्वर के ऐतिहासिक किलों व नर्मदा घाट, मांडू के प्रसिद्ध महलों और इंदौर के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

विज्ञापन


पैकेज का शुल्क अकेले ठहरने पर 48,500 रुपये, दो पर 42,500 रुपये प्रति व्यक्ति, तीन पर 40,300 रुपये प्रति व्यक्ति, बेड सहित बच्चे के लिए 36,100 रुपये और बिना बेड के बच्चे के लिए 19,500 रुपये तय किया गया है। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा के अनुसार बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें