फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : टिकट चेकिंग कर एक दिन में वसूले 48.50 लाख रुपये, एक दिन में की गई सबसे अधिक कमाई

Mon, 25 May 2026 03:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने 23 मई को सघन चेकिंग अभियान चलाकर एक दिन में 48.50 लाख रुपये की रिकॉर्ड कमाई की है। यह अब तक की एक दिन की सर्वाधिक कमाई है।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने 23 मई को सघन चेकिंग अभियान चलाकर एक दिन में 48.50 लाख रुपये की रिकॉर्ड कमाई की है। यह अब तक की एक दिन की सर्वाधिक कमाई है।

विज्ञापन


पिछले साल की इसी तारीख को हुई 26 लाख रुपये की आय के मुकाबले लगभग दोगुनी है। यही नहीं, मंडल ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड (45 लाख रुपये) को भी ध्वस्त कर दिया है। स्क्वाड स्टाफ ने अकेले 26 लाख रुपये की वसूली की। इसके अलावा अमेनिटी स्टाफ ने 16 लाख रुपये और स्टेशनरी स्टाफ ने 6.50 लाख रुपये का राजस्व जुटाया।

अधिकारियों ने बताया कि चेकिंग स्टाफ का मनोबल बढ़ाने के लिए रेलवे प्रशासन ने हाल ही में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले पांच स्क्वाड और पांच अमेनिटी स्टाफ कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया था। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी आगे भी सम्मानित होंगे। बगैर टिकट यात्रा करने वालों पर लगाम लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें