फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद में कैफियात हादसे की जांच शुरू

Mon, 04 Sep 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद
विज्ञापन
पिछले माह उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) इलाहाबाद मंडल के औरैया जिले में कैफियात एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले की जांच के लिए सोमवार को कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) पूर्वोत्तर परिमंडल सतीश कुमार पांडेय इलाहाबाद पहुंच रहे हैं। यहां डीआरएम ऑफिस वे चार और पांच सितंबर को सुबह 9.30 बजे से वे कैफियात एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के संबंध में पूछताछ करेंगे।
विज्ञापन


23 अगस्त को इलाहाबाद मंडल के अछल्दा-पाता रेलवे स्टेशन के मध्य कैफियात एक्सप्रेस रेलवे ट्रैक पर खड़े डंपर से टकरा गई थी। इस हादसे में कई यात्री घायल हुए थे, जबकि संबंधित रूट पर 30 घंटे ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई थी। रेलवे द्वारा इस हादसे की जांच करने की जिम्मेदारी सीआरएस सतीश कुमार पांडेय को सौंपी गई थी। उन्होंने पिछले माह कानपुर में 25 एवं 26 अगस्त को इस संबंध में रेलवे के कई अफसरों एवं कर्मचारियों से पूछताछ की थी। अब डीआरएम ऑफिस इलाहाबाद में वे दो दिन इस संबंध में रेलवे से जुड़े लोगों के अलावा उन लोगों से भी मिलेंगे जिन्हें घटना के प्रत्यक्षदर्शी हैं। घटना के संबंध में लिखित सूचना, फोटोग्राफ, वीडियो आदि भी रेल संरक्षा आयुक्त को दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें