तीनों रेलवे जोन का है बेहतर समन्वय
रेल मंत्री ने कहा कि प्रयागराज में तीन रेलवे जोन का भी संगम है। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के कार्यों में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए समन्यवय की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर सात से अधिक नए प्लेटफार्म बनाए गए हैं। श्रद्धालुओं को रुकने के लिए 23 से ज्यादा होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। स्टेशन के दोनों तरफ यात्रियों के रुकने की व्यवस्था की गई है। रिंग सर्किट का निर्माण किया गया है। 21 रेलवे फ्लाई ओवर और रेल अंडर पास बनाए गए हैं। झूंसी में गंगा पर बनकर तैयार रेलवे पुल का जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा।