फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: करंट से रेलकर्मी की मौत पर रेलवे जेई निलंबित

विज्ञापन
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज संघ की ओर से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में पदाधिकारियों संग मंडलीय - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के प्रयागराज मंडल में दो कर्मचारियों की करंट की चपेट में आने से हुई मौत का मामला बुधवार को गरमा गया। डीआरएम कार्यालय में स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक के पहले दिन यूनियन के प्रतिनिधियों ने इस मुद्दे पर जमकर आक्रोश जताया। वहीं, लापरवाही बरतने के आरोप में ललित नगर कॉलोनी हादसे के लिए एसएसई मंजीत और नैनी स्टेशन हादसे के लिए जेई वैजनाथ यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीआरएम रजनीश अग्रवाल की मौजूदगी में हुई बैठक में एनसीआरईएस के महामंत्री आरपी सिंह और मंडल मंत्री चंदन कुमार सिंह ने दोनों घटनाओं पर जवाब तलब किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने यह भी भरोसा दिया कि मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर जल्द से जल्द नौकरी प्रदान की जाएगी।
बैठक में कर्मचारियों की पुरानी मांगों पर भी अहम फैसले लिए गए। ट्रैक मेंटेनरों को वर्ष 2017 से अटके साइकिल भत्ते के एरियर का भुगतान जल्द करने और सभी रेलकर्मियों को सीयूजी सिम कार्ड उपलब्ध कराने पर सहमति बनी। इसके साथ ही सूबेदारगंज, नैनी, कानपुर और टूंडला जैसे प्रमुख स्टेशनों पर लोको पायलट शंटरों के बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में 21 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। रेल प्रशासन ने इन मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। चर्चा का यह दौर बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगा, जिसमें कर्मचारियों के अन्य हितों से जुड़े मसलों पर मुहर लग सकती है। इस अवसर पर दिवाकर शुक्ला, एस रामाराव, पदमाकर , राकेश कुमार, संतोष कुमार, नागेंद्र श्रीवास्तव, राजेंद्र मीना, शास्त्री देवी, इंद्रसेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें