फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों के लिए रेलवे अस्पताल में सौ बेड का वार्ड 

विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Prayagraj
विज्ञापन
  • 60 जनरल कोचों को आइसोलेशन कोच के रूप में तब्दील करने का कार्य शुरू

भारतीय रेल द्वारा कोरोना पॉजीटिव मरीजों के लिए 17 चुने हुए रेलवे अस्पतालों में पांच हजार बेड के प्रयोग का निर्णय लिया गया है। इन चुने हुए अस्पतालों में प्रयागराज स्थित रेलवे का केंद्रीय चिकित्सालय भी है। इसमें सौ बेड का वार्ड रहेगा। उधर रेलवे द्वारा कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए मास्क आदि का उत्पादन खुद ही किया जा रहा है।

विज्ञापन



एनसीआर के प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मंडल द्वारा अब तक 36022 मास्क तैयार कर लिए गए हैं। इसके अलावा 3620  लीटर सैनिटाइजर का भी उत्पादन रेलवे द्वारा किया गया है।  एनसीआर द्वारा दो अप्रैल तक 12965 भोजन के पैकेट का वितरण किया जा चुका है। इस कार्य में आरपीएफ का विशेष योगदान रहा। एनसीआर के पीआरओ सुनील गुप्ता ने बताया कि प्रयागराज मंडल में 15 वर्ष से अधिक उम्र के 60 जनरल कोचों को आइसोलेशन कोच के रूप में परिवर्तित करने का कार्य बृहस्पतिवार दो अप्रैल से शुरू हो गया है। 30 कोच प्रयागराज में एवं 30 कोच कानपुर में आइशोलेशन कोच के रूप में तब्दील किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें