BJP working President JP Nadda
- फोटो : ANI
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को पार्टी के काशी प्रांत के 16 अध्यक्षों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता किसी भी गरीब को भूखा न सोने दें। गरीबों की बस्ती में नियमित रूप से भोजन एवं राशन का वितरण करवाया जाए।
भाजपा नगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि दिन में 12.50 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रयागराज महानगर, यमुनापार एवं गंगापार में पार्टी नेताओं द्वारा जरूरतमंद लोगों की मदद करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जाए। जब तक लॉकडाउन है, उसका कड़ाई से पालन करे। पांच अप्रैल की रात नौ बजे नौ मिनट के लिए अंधेरा कर दीया या मोमबत्ती जलाने के लिए लोगों को भाजपा कार्यकर्ता प्रेरित करें।