ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के दो से चार दिसंबर तक विजयवाड़ा में होने वाले 102वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होने के लिए रविवार को नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) का प्रतिनिधिमंडल महामंत्री आरडी यादव के नेतृत्व में रवाना हो गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के दो से चार दिसंबर तक विजयवाड़ा में होने वाले 102वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होने के लिए रविवार को नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) का प्रतिनिधिमंडल महामंत्री आरडी यादव के नेतृत्व में रवाना हो गया। दोपहर 12:10 बजे विशेष ट्रेन से प्रतिनिधियों की रवानगी से पहले प्रयागराज स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर कर्मचारियों की भीड़ उमड़ी और नारेबाजी से पूरा परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन
निर्धारित कार्यक्रम के तहत यह स्पेशल ट्रेन सुबह 11 बजे ही प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंच गई थी, जो उत्तर मध्य रेलवे के 14 स्टेशनों पर रुकते हुए विजयवाड़ा जाएगी। रवानगी से पहले महामंत्री कॉमरेड आरडी यादव ने प्रतिनिधियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संगठन की एकता व मजबूती बनाए रखने का संदेश दिया और आश्वस्त किया कि कर्मचारी हितों से जुड़े हर मुद्दे पर केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से संघर्ष किया जाएगा।
कहा कि इस अधिवेशन मेें रिक्त पदों पर भर्ती, निजीकरण, आउटसोर्सिंग, बोनस, आठवें वेतन आयोग, पुरानी पेंशन योजना, कार्य के घंटे और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। जंक्शन से इस दौरान मंडल मंत्री डीएस यादव, मनोज त्रिपाठी, बृजेंद्र कुमार, नागेंद्र बहादुर सिंह, अरविंद पांडेय, विजेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में रेलकर्मी रवाना हुए।