फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों को बाहर से भी दवा खरीदने की छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के बीच रेलवे ने अपने सभी सेवानिवृत्त और सेवारत कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने कोविड-19 के सामुदायिक प्रसार को रोकने के लिए अपने सेवानिवृत्त और सेवारत कर्मचारियों का रेलवे अस्पताल में आवागमन कम करने के लिए मासिक ओपीडी दवाएं स्थानीय दुकानों से खरीदने के लिए छूट दी है। कहा गया कि बिल प्रस्तुत कर दवा की राशि की प्रतिपूर्ति बाद में रेलकर्मी कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसका फायदा उन रेलकर्मियों को होगा जो अपनी सभी मासिक दवाएं यानी कि ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कार्डियो आदि की अब तक रेलवे अस्पताल से लेते थे, वह अब बाहरी दुकानों से भी ले सकते हैं। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में उचित दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। यह लाभ 30 अप्रैल 2020 तक उपलब्ध होगा। इसके अलावा रेलवे ने कोविड-19 के खिलाफ आवश्यक सेवाओं और अन्य प्रयासों को बनाए रखने के लिए स्वच्छता और सामाजिक दूरी के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करवा रही है। आवश्यक श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए सैनिटाइजर, मास्क, साबुन, सूती तौलिया आदि की उपलब्धता आंतरिक स्रोतों एवं बाजार से सुनिश्चित की जा रही है। प्रयागराज मंडल में 41500 मास्क, 900 लीटर सैनिटाइजर, 16500 सूती तौलिया की आपूर्ति रेलकर्मियों को की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें