फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1665 पदों में भर्ती के लिए रेलवे ने मांगे आवेदन

Sun, 10 Mar 2019 12:43 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
जाॅब
विज्ञापन
रेलवे में एनटीपीसी, पैरामेडिकल के बाद अब लिपिक के विभिन्न पदों के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। जूनियर आशुलिपिक हिंदी, जूनियर आशुलिपिक अंग्रेजी, जूनियर अनुवादक, मुख्य विधि सहायक आदि के 1600 से ज्यादा पदों केे लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इसकी भर्ती परीक्षा जून और जुलाई 2019 में प्रस्तावित है।
विज्ञापन


अभी हाल ही में  रेलवे भर्ती बोर्ड ने देश भर के सभी भर्ती बोर्ड के माध्यम से 1.30 लाख पदों पर भर्ती का एलान किया। इसमें एनटीपीसी, पैरा मेडिकल स्टाफ, लिपिक वर्गीय एवं अन्य एकल पद श्रेणी और लेवल वन पोस्ट श्रेणी में तकनीकी विभागों से संबंधित पद रहे। चरणबद्ध तरीके से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन रेलवे की ओर से लिए जाएंगे। इसकी शुरूआत एनटीपीसी के पदों से हुई। इसके बाद पैरामेडिकल के विभिन्न पदों के विज्ञापन निकाले गए। अब इसी कड़ी में लिपिक वर्गीय तथा एकाकी श्रेणी के पदों की रिक्तियां रेलवे ने निकाली हैं। देश भर के सभी भर्ती बोर्ड द्वारा 1665 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है।

आवेदन की अंतिम तिथि सात अप्रैल 2019 निर्धारित की गई है। इसकी ऑन लाइन परीक्षा जून और जुलाई 2019 में प्रस्तावित है। आरआरबी इलाहाबाद के अधीन 126 नियुक्तियां भरी जाएंगी। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी के मुताबिक  जूनियर आशुलिपिक हिंदी, जूनियर आशुलिपिक अंग्रेजी, जूनियर अनुवादक, मुख्य विधि सहायक, शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक, वरिष्ठ प्रचार निरीक्षक, प्रधान कुक, फिंगर प्रिंट परीक्षक, फोटोग्राफर  आदि के पद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें