फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा पानी टंकी वाला रेल ओवरब्रिज, 50 वर्ष पुराना यह सेतु हो चुका है जर्जर

Sun, 11 Feb 2024 01:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के बगल बना रेलवे ओवर ब्रिज अब सिर्फ इतिहास बनकर रह जाएगा। 50 वर्ष से भी अधिक पुराना यह ब्रिज पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। लखनऊ से आई टेक्निकल टीम ने निरीक्षण के बाद इसे ध्वस्त करने रिपोर्ट लगाई है। कहा कि यह पुल इतना जर्जर हो गया है कि अब इसकी मरम्मत भी नहीं कराई जा सकती।  इस पर आवागमन खतरे से खाली नहीं है। 
विज्ञापन
हाईकोर्ट पानी टंकी पुल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस से पुराने शहर को जोड़ने वाला हाईकोर्ट से लगा पानी टंकी रेलवे पुल हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। जर्जर हो चुके इस पुल को तोड़ने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए इसे सोमवार से बंद कर दिया जाएगा। करीब 50 वर्ष पुराने इस पुल की जर्जर हालत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी और राज्य सेतु निर्माण निगम की रिपोर्ट पर हाल में ही जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने इस आरओबी को बंद करने का निर्देश जारी किया था। लेकिन, लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने मौनी अमावस्या स्नान पर्व के बाद इसे बंद करने का निर्णय लेने के लिए आग्रह किया था। इस पर अमल करते हुए अब इसे रविवार को बंद कर दिया जाएगा।

हालांकि माघ मेला को देखते हुए अभी इस आरओबी पर दो पहिया वाहनों के साथ ही पैदल आवागमन जारी रहेगा। वहीं इसी पुल के समीप स्थित पुल पर दोनों तरफ का यातायात शुरू कर दिया जाएगा। इस पुल के यातायात को बांटने के लिए चौफटका पुल को भी विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन

प्रमुख अभियंता ने किया था निरीक्षण

हाईकोर्ट पानी की टंकी के समीप स्थित खुसरो बाग रेलवे पुल की क्षतिग्रस्त स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने इसे बंद करने का निर्णय लिया है। इस सेतु के बंद होने के बाद आवागमन के लिए पीडब्ल्यूडी को वैकल्पिक व्यवस्था कराने के साथ पुल पर भारी वाहनों के आवागमन को तत्काल बंद करने के लिए कहा गया है। इस दौरान पुल पर दो पहिया व पैदल आवागमन के दौरान दोनों तरफ बैरीकेडिंग कराई जाएगी।

बता दें कि इसी माह छह फरवरी को लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ने पुल का निरीक्षण किया था। जिसमें उन्होंने पुल को क्षतिग्रस्त बताया था। जिसके बाद अब इसी पुल के बगल में स्थित नवनिर्मित रेलवे पुल पर दोनों तरफ का यातायात शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा हाईकोर्ट से चौफटका रेलवे पुल खुसरो बाग होते हुए जंक्शन तक प्रयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन

जल्द तोड़ा जाएगा आरओबी

हाईकोर्ट पानी टंकी का पुल पुराने शहर को नए शहर से जोड़ने की अहम कड़ी रहा है। इसकी हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि अब इसकी मरम्मत भी संभव नहीं रह गई है। ऐसे में इस पुल को जल्द ही ध्वस्त करने की तैयारी है। वहीं लोगों को कोई तकलीफ न इसके लिए बगल स्थित नवनिर्मित पुल पर दोनों तरफ का आवागमन शुरू रहेगा।


पानी टंकी सेतु को कंडम घोषित किया जा चुका है। अब यह मरम्मत के लायक नहीं रह गया है। ऐसे में इस सेतु को बंद किया जा रहा है। - मनोज अग्रवाल, मुख्य परियोजना प्रबंधक सेतु निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें