पानी बढ़ने पर नहीं रुका कार्य
इस ट्रैक की मदद से पुल पर एक क्रेन लाई गई, ताकि बाढ़ का पानी बढ़ने पर भी काम न रुके। जुलाई में पानी कम था तो 13वें स्पैन को वहां लांच कर दिया गया। इसके बाद गंगा में बढ़े जलस्तर के बीच पुल पर खड़ी क्रेन की मदद से 14 वां स्पैन लांच करने का काम दो अगस्त से शुरू हुआ, जो 22 अगस्त को पूरा हो गया। अब 15वें स्पैन का काम आरवीएनएल ने बुधवार से शुरू किया है। बाकी 10 स्पैन का काम भी इसी वर्ष दिसंबर 23 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
पिछले वर्ष बाढ़ का पानी ज्यादा समय तक रहने से काम थोड़ा प्रभावित तो हुआ, लेकिन इस बार पुल पर एक अस्थाई ट्रैक पहले ही बिछाकर वहां क्रेन की मदद से स्पैन लांच का काम निरंतर किया जा रहा है। महज 20 दिन में ही पिलर 14-15 पर 14वां स्पैन सफलता पूर्वक लांच कर दिया गया है। ’ - वीके अग्रवाल, महाप्रबंधक, आरवीएनएल