कोरोना लॉकडाउन आगे न बढ़ने के सरकार के आश्वासन के साथ ही लोगों में 15 अप्रैल और आगे की तारीखों के ट्रेन और प्लेन के टिकट बुक कराने शुरू कर दिए हैं । लॉकडाउन के बाद लोग जल्द से जल्द काम पर लौटने तथा अपना धंधा जमाने को बेताब हैं। इस वजह से कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बावजूद भी अप्रैल-मई-जून महीनों की बुकिंग के लिए रेलवे, एयरलाइन की वेबसाइटों पर हिट्स की संख्या बढ़ने लगी है।
प्रयागराज समेत कई ट्रेनों में हो गई है 15 अप्रैल के लिए प्रतीक्षा सूची : - पिछले कई दिनों से यात्री ट्रेनों की आवाजाही बंद है। इस बीच 15 अप्रैल से आईआरसीटीसी द्वारा बुकिंग करने के बाद लोगों में अपने अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ट्रेनों में टिकट बुक कराने के लिए होड़ मची हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
train
- फोटो : Kashi Mahakal Express Successful trial PM Modi will show green signal to train in varanasi
दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस की बात करें तो उसमें 15 तारीख को स्लीपर और थर्ड एसी श्रेणी में प्रतीक्षा सूची हो गई है। यही हाल शिवगंगा एक्सप्रेस और रीवा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का भी है हावड़ा राजधानी में भी 15 के बाद प्रतीक्षा सूची ही दर्शाई जा रही है। लॉक डाउन ना हुआ तो बढ़ेगी ट्रेनों में भीड़: कोरोना में एक दूसरे से नजदीकी बनाने के लिए भले ही मनाही हो, मगर यात्री अपने सफर से समझौता करने को तैयार नहीं हैं।
प्रयागराज से मुंबई रूट की तमाम ट्रेनों में 15 तारीख के बाद से अतिशा सूची ही दर्शाई जा रही है । ऐसे में माना जा रहा है कि 15 अप्रैल से स्टेशन व ट्रेनों में भीड़ उमड़ेगी। साथ ही शारीरिक दूरी का फॉर्मूला फेल होना तय माना जा रहा है। रेलवे को भी भीड़ संभालने के लिए जद्दोजहद करनी होगी। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ नियंत्रण के उपाय तलाशने होंगे। साथ ही ट्रेनों में खास तौर पर जेनरल कोच में भीड़ से निपटने का विकल्प तलाशना होगा। बाहर फंसे लोगों की वापसी को बढ़ेगी भीड़ : लॉकडाउन के कारण देश के ज्यादातर हिस्से में हजारों लोग फंसे हैं।
परिस्थिति सामान्य होते ही आम लोगों के साथ ऐसे लोग भी ट्रेनों में उमड़ेंगे जिससे भीड़ काफी बढ़ेगी। प्रयागराज से दिल्ली के मुकाबले मुंबई की ट्रेनें ज्यादा भरी हुई नजर आ रही हैं ।मुंबई, दिल्ली समेत बड़े शहरों में जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में थर्ड एसी की सीटें फुल हैं। कुछ ट्रेनों में स्लीपर से सफर के लिए चंद सीटें बची हैं। उधर फ्लाइट की टिकट भी लगातार लोग बुक करा रहे हैं।
इस वजह से बंगलुरु और मुंबई का किराया 6000 से ऊपर तमाम तिथियों में पहुंच गया है। बुकिंग शुरू हुई है ,ट्रेन परिचालन की घोषणा अभी नहीं : देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से 14 अप्रैल की रात 12 बजे तक ट्रेनें रद हैं। हालांकि आइआरसीटीसी 15 से ई-टिकट की बुकिंग कर रही है। पर आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं हुई है कि 15 से ट्रेनें चलेंगी। एनसीआर के पीआरओ डॉ अमित मालवीय का कहना है कि 15 अप्रैल से ट्रेन चलेगी या नहीं यह निर्णय रेलवे बोर्ड को लेना है ।