फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चलते 30 अप्रैल के बाद लगेगी केंद्रीय विद्यालयों की फीस

Thu, 02 Apr 2020 01:44 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 3
केंद्रीय विद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना के चलते लॉकडाउन को देखते हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन ने नए शैक्षिक सत्र की पहली तिमाही की फीस 30 अप्रैल के बाद जमा करने निर्णय लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
केंद्रीय विद्यालय संगठन
अब फीस जमा करने पर अंतिम निर्णय 30 अप्रैल को देश मे कोरोना की स्थिति को देखने के बाद लिया जाएगा। केन्द्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट के प्रधानाचार्य राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि जरूरत हुई तो तिथि और आगे बढ़ सकती है।
 
उन्होंने बताया कि इस संबंध में संगठन ने संबंधित बैंकों से भी अपने फीस कलेक्शन पोर्टल को अपडेट करने को कहा है।  शहर में आठ विद्यालयों के छात्रों को मिलेगा लाभ केंद्रीय विद्यालय संगठन के इस निर्णय से शहर के आठ केंद्रीय विद्यालयों के 10 हजार से अधिक छात्रों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
केंद्रीय विद्यालय(प्रतीकात्मक)
देश भर में इस समय लगभग 12 सौ केंद्रीय विद्यालय है, जिनमें करीब 12 लाख बच्चे पढ़ते है। बैकों में ऑनलाइन जमा होती है फीस 0 केंद्रीय विद्यालयों के बच्चों की फीस मौजूदा समय में बैंक के जरिए आनलाइन जमा होती है।

साथ ही कुछ लोग बैंक से चालान के जरिए भी जमा कराते है। पहली तिमाही अप्रैल से जून तक की फीस एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक जमा होती है। 15 अप्रैल के बाद शुल्क जमा करने पर फाइन देनी होती है। ऐसे में संगठन के इस फैसले से छात्रों और अभिभावकों को राहत मिली
है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें