विश्व के अमीरों की सूची में अदाणी 600 से दूसरे नंबर पर आ गए
राहुल गांधी ने कहा कि विश्व के सबसे धनी लोगों की सूची में अदाणी 10 साल पहले 600वें नंबर पर थे। 10 साल में इनकी संपत्ति में 30 गुना से ज्यादा इजाफा हो गया और यह विश्व के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति हो गए। भारतीय जनता पार्टी का बैंक बैलेंस 10 साल पहले 150 करोड़ का होता था। आज यह 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। नरेंद्र मोदी युवाओं को भटकाते हैं। यह वोट चोरी करते हैं और युवाओं की सोच पर कंट्रोल करने का प्रयास करते हैं।
हर जगह प्रचारक
राहुल ने कहा कि आज हर जगह मोहन भागवत ने आरएसएस के प्रचारक बैठा रखे हैं। विश्वविद्यालयों में आरएसएस प्रचारकों को वाइस चांसलर बनाया जा रहा है। ब्यूरोक्रेट्स में प्रचार, मीडिया में प्रचारक, ज्यूडिशियरी में प्रचारक, पैरामिलिट्री में भी प्रचारकों को रखा जा रहा है।