Rahul Gandhi : प्रयागराज से कांग्रेस उत्तर प्रदेश में चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को केपी इंटर कॉलेज मैदान पर छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। दो घंटे के इस कार्यक्रम में नीट, आरओ/एआरओ पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में देरी, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। कांग्रेस इसे पूर्वांचल के युवाओं को साधने की बड़ी रणनीति के तौर पर देख रही है।