मंच से लोगों का अभिभावदन स्वीकार करते राहुल गांधी और अखिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला।
अखिलेश ने कहा कि यूपी जो 80 सीटें दे रहा है, उसमें से 79 सीटें सपा, कांग्रेस का इंडिया गठबंधन जीत रहा है। इसमें से एक सीट क्योटो सीट है उसमें हम और आप लड़ाई में है। बीच में टोकते हुए राहुल ने कहा यह क्योटो क्या जापान वाला है। जवाब ने अखिलेश ने कहा कि जो हमारे प्रधान सांसद है उन्होंने काशी के लोगों को सपना दिखाया था कि काशी दुनिया की सबसे बेहतर सिटी क्योटो जैसा बनेगा। काशी क्योटो बना या नहीं , यह वहां के लोग तय करेंगे और फिर वोट डालेंगे। इस बार मनमर्जी नहीं चलनी है। हमारे आपकी बात, 140 करोड़ लोगों की और संविधान की बात होगी।
प्रयागराज में बातचीत करते राहुल गांधी और अखिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला।
राहुल ने कहा यूपी को मोदी ने बेरोेजगारी का सेंटर बना दिया
आपसी संवाद में राहुल ने कहा कि यूपी को नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी का सेंटर बना दिया है। अखिलेश ने कहा हां यहां बड़ी बेरोजगारी है। इस सभा में भी काफी संख्या में बेरोजगार युवा पहुंचे हैं। यह वह लोग हैं जो नौकरी चाहते हैं। इसी बीच राहुल ने अपने कैमरा मैन से कहा कि वह भीड़ की ओर कैमरा दिखाएं। अखिलेश ने कहा हम दोनों मिलकर बेरोजगारों को नौकरी दिलाने की दिशा में काम करेंगे।
बातों ही बातों में राहुल गांधी के खटाखट बोलने पर ठिठोली करते हुए अखिलेश ने कहा कि आपके खटाखट बोलने के बाद मोदी जी रटारट रटारट लगातार बोल रहे हैं। इस दौरान राहुल ने कहा कि जरा अपने पिता मुलायम सिंह जी के बारे में बताए। अखिलेश ने कहा कि नेता जी और उनके साथ के लोग जमीनी राजनीति करते रहे। वह धरती पुत्र बोले गए क्योंकि वह जमीनी लोगों की बात समझते थे।
इस दौरान अखिलेश ने राहुल से कहा कि आपका इस क्षेत्र से और इस शहर से आज का लगाव नहीं है, न जाने कितना पुराना है। इमोशनल कनेक्ट जितना आपके परिवार का है उतना किसी अन्य राजनीतिक दल का नहीं है। इसी तरह दोनों की बातचीत तमाम मुद्दों पर होती रही। राहुल ने अखिलेश से पूछा कि नरेंद्र मोदी जी डिबेट से क्यों डरते हैं। इस पर अखिलेश ने कहा कि वह सच का सामना नहीं करना चाहते। अंत में दोनों ने हाथ मिलाते हुए कहा कि यह यूनिक मीटिंग है। इसके बाद दोनों ने हाथ उठाकर भीड़ का अभिवादन किया।