फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : छात्रों युवाओं के हितैषी नहीं हैं राहुल गांधी अखिलेश यादव, पीडीए को लेकर सपा का चरित्र फर्जी

Sat, 08 Aug 2026 04:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर जमकर निशाना साधा। अपने प्रवास के दूसरे दिन सर्किट हाउस में उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का प्रयागराज पहुंचने पर स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर जमकर निशाना साधा। अपने प्रवास के दूसरे दिन सर्किट हाउस में उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी फ्लाप हो गई है। पेपर लीक मुद्दे के सहारे राहुल गांधी युवाओं को अपना वोट बैंक समझ रहे हैं। कहा कि राहुल गांधी पेपर लीक के मुद्दे पर झारखंड क्यों नहीं जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं से कहा कि विपक्ष के मंसूबों पर पैनी नजर रखें। डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल और अखिलेश छात्रों के हितैषी नहीं हैं। राहुल गांधी का एक ही एजेंडा है जहां जहां भाजपा की सरकार है वहां जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करना। ये उनमें वोटबैंक तलाश रहे हैं लेकिन इन्हें न तो युवाओं न गरीबों न तो किसानों और न महिलाओं का समर्थन प्राप्त है। राहुल अखिलेश की जोड़ी कई बार मात खा चुकी है और 2027 में यह दोनों पराजय के द्वार पर खड़े हैं।

विज्ञापन


कहा कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने पीडीए का शोषण किया। अब पीडीए में पी का मतलब पंडित बताकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। पीडीए को लेकर अखिलेश यादव का चरित्र फर्जी है। सत्ता में रहने के दौरान उन्हें पिछड़े, दलित और पंडितों की याद क्यों नहीं आई। उनकी जमीन और मकान पर कब्जा  किया गया। गुंडों को संरक्षण देने का कार्य सपा ने किया। 2027 में तीसरी बार प्रदेश में भाजपा सरकार बनने जा रही है। 2017 से अधिक जनसमर्थन 2027 में दिख रहा है भाजपा के पक्ष में। अखिलेश यादव जानते हैं कि उनको 2027 में नहीं आना इसलिए बौखलाहट में वे पीडीए की बात कर रहे हैं। भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला, कविता पटेल, आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, पार्षद राजू शुक्ला, विजय द्विवेदी, विभावनाथ भारती, वरुण केसरवानी, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, शुभम सिंह, मयंक दुबे, प्रियंका पराशर आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डिप्टी सीएम एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना

सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के बाद डिप्टी सीएम गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान के अशोक नगर स्थित आवास गए। जहां कार्यकर्ताओं एवं उनके परिवारीजनों से औपचारिक भेंट कर डिप्टी सीएम बमरौली एयरपोर्ट के लिए निकल गए और वहां से लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें