इलाहाबाद। राहुल गांधी के छुट्टी पर जाने को लेकर देश भर में मची चर्चा से इलाहाबाद भी अछूता नहीं रहा। बुधवार को भाजपा नेता और कारोबारी अमर वैश्य ‘मुन्ना भइया’ की ओर से भी राहुल की तलाश से संबंधित बैनर लगाकर मुद्दे को हवा दी गई।
आनंद भवन के सामने लगाए गए बैनर में ‘राहुल को लाओ, मालामाल हो जाओ’ से कांग्रेस के सेनापति राहुल गांधी को तलाशने वाले को मालामाल करने की बात कही गई। इस मौके पर मुन्ना भइया,श्यामबाबू गुप्ता ने कहा, बजट सत्र में शामिल होने के बजाय कांग्रेस के सेनापति छुट्टी मना रहे हैं।