फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर भाजपा कमजोर है तो राहुल-अखिलेश इतने बेचैन क्यों?

Tue, 07 Mar 2017 01:21 AM IST
राहुल शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अगर भाजपा कमजोर है तो राहुल और अखिलेश यादव इतने बेचैन क्यों हैं? पीएम मोदी पिछले तीन दिन से बनारस में हैं और यह बात कांग्रेस और सपा को परेशान किए हुए है। पीएम की रैली और रोड शो ने इन दोनों नेताओं के जनाधार को ही खत्म कर दिया है। इलाहाबाद में मतदान के बाद पहली बार शहर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सपा और कांग्रेस पर मोदी पर किए जा रहे हमले को उनकी बौखलाहट बताया है।
विज्ञापन


पीएम मोदी द्वारा वाराणसी में तीन दिन किए चुनाव प्रचार पर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री वहां के जनप्रतिनिधि भी हैं। अगर कोई जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहा है तो विरोधी दल के नेताओं को इतनी मिर्च क्यों लग रही है। राहुल गांधी और सीएम अखिलेश यादव कह रहे हैं कि वाराणसी में भाजपा कमजोर हो गई है। भाजपा का इन दोनों नेताओं से प्रश्न है, अगर पार्टी की वहां जमीन कमजोर हो रही है तो इनकी चिंता इतनी क्यों बढ़ गई है।

इन दोनों नेताओं को तो प्रसन्न होना चाहिए। वाराणसी की जनता द्वारा पीएम मोदी को जो ऐतिहासिक स्वागत किया गया है, उससे राहुल और अखिलेश के नीचे की जमीन खिसक गई है। अखिलेश यादव के बयान कि पीएम को अगर यूपी पसंद है तो वे उनसे कुर्सी की अदला-बदली कर लें, के प्रश्न के जवाब पर राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री आजकल दिन में सपने देख रहे हैं। सपने देखना अच्छी बात है। भाजपा सांसद शत्रुध्न सिन्हा द्वारा पीएम मोदी के रोड शो पर सवाल खड़े किए जाने पर कहा कि वे एक सीनियर लीडर है। हमारे हाथ में ही हमारा सम्मान है। पार्टी का सम्मान रखते हुए ही बयानबाजी करनी चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह का सोमवार को अपने गृहनगर पहुंचने पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उतरते ही पाट्री नेताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। एयरपोर्ट से वे कार्यकर्ता रमेश विश्वकर्मा को देखने चले गऐ।

भाजपा कार्यकर्ता रमेश पर चार दिन पहले अराजक तत्वों ने हमला किया था। उन्होंने कहा कि पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ताओं पर बदले की भावना से किए गए आपराधिक कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस आरोपी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे। इसके बाद धूमगनंज पर राजेश केसरवानी तो चौफटका पर अजय राय ने उनका स्वागत किया। राजापुर स्थित उनके आवास में भी काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान कमलेश कुमार, श्रवण दुबे, सुरेश मौर्य, नंद लाल सिंह पटेल, विजय मेहरोत्रा, अखिलेश सिंह, लल्लन सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें