फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बेगम बाजार रेल पुल पर शुरू हुआ यातायात, छह साल से चल रहा था कार्य

Sat, 16 Nov 2024 02:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इस पुल के शुरू होने से सिर्फ स्थानीय ही नहीं बल्कि कौशाम्बी आने-जाने वाले लोगों को भी काफी सहूलियत होगी। महाकुंभ 2025 परियोजना में इस पुल को शामिल किया गया था। 2017-18 में जब पुल का निर्माण शुरू हुआ, तब इसकी लागत 46.48 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन
बेगम बाजार पुल शुरू। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब छह साल के लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार से बेगम बाजार रेलवे पुल पर आवागमन शुरू हो गया। कुंभ 2019 को ध्यान में रखते हुए बेगम बाजार आरओबी का निर्माण 2017-18 में शुरू किया गया। मगर एयरफोर्स की आपत्ति की वजह से पुल का निर्माण कार्य लंबे समय तक रुका रहा।

विज्ञापन


इस पुल के शुरू होने से सिर्फ स्थानीय ही नहीं बल्कि कौशाम्बी आने-जाने वाले लोगों को भी काफी सहूलियत होगी। महाकुंभ 2025 परियोजना में इस पुल को शामिल किया गया था। 2017-18 में जब पुल का निर्माण शुरू हुआ, तब इसकी लागत 46.48 करोड़ रुपये थी। वायुसेना की आपत्ति के बाद जब निर्माण रोका गया तब तक इसका 92 फीसदी काम पूरा हो चुका था। इसके बाद वायुसेना को 67 करोड़ रुपये मुआवजा दिया गया।

साथ ही पुल निर्माण की जद में आ रहे मकानों को हटाने और भूमि अधिग्रहण में खर्च के लिए भी 30 करोड़ रुपये मुआवजे के रूप में दिए गए। इस तरह पुल का बजट 97 करोड़ रुपये और बढ़ गया। ऐसे में अक्तूबर 2018 में रोका गया निर्माण कार्य सितंबर 2024 में फिर शुरू किया गया।
विज्ञापन


कल से शुरू हो जाएगा छिवकी रेलवे पुल पर यातायात

रविवार से छिवकी रेलवे पुल पर भी यातायात शुरू हो जाएगा। पुल पर सड़क बनाने का कार्य शनिवार तक पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि सितंबर 2023 में टू लेन छिवकी आरओबी का निर्माण शुरू हुआ था। करीब 837 मीटर लंबे पुल की लागत 60 करोड़ रुपये है।

इस रेलवे पुल के शुरू होने से छिवकी रेलवे स्टेशन के पास लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल जाएगा। इसके अलावा महाकुंभ के दौरान बेगम बाजार व छिवकी रेलवे पुल का विशेष महत्व भी है।

बेगम बाजार पुल पर यातायात शुरू हो गया है। हालांकि, अभी पुल पर साउंड बैरियर लगाने के साथ कई अन्य कार्य होने है, मगर इससे यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। - मनोज अग्रवाल, मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें