अधिवक्ता उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने कहा कि मेरे साथ जैसा हुआ है वैसा आप लोगों के साथ न हो। क्या आप चाहते हैं कि आप लोगों के साथ भी वैसा हो जैसा मेरे साथ हुआ है। अगर नहीं चाहते हैं तो भाजपा को वोट दीजिए। कहा कि योगी आदित्यनाथ ने उन्हें न्याय दिलाया है।
फूलपुर विधानसभा के सहसों में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में सीएम योगी के पहुंचने से पहले अधिवक्ता उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने जनसभा को संबोधित किया। जया पाल ने भाजपा के लिए वोट मांगा और जनता से मार्मिक अपील की। उन्होंने कहा कि माफिया ने उनके पति की हत्या कर दी। मेरे बच्चे अनाथ हो गए हैं।
विज्ञापन
मेरे साथ जैसा हुआ है वैसा आप लोगों के साथ न हो। क्या आप चाहते हैं कि आप लोगों के साथ भी वैसा हो जैसा मेरे साथ हुआ है। अगर नहीं चाहते हैं तो भाजपा को वोट दीजिए। कहा कि योगी आदित्यनाथ ने उन्हें न्याय दिलाया है। भाजपा सरकार में मुझे न्याय मिला है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अपना वादा पूरा करते हुए माफिया और अपराधियों को कड़ी सजा दी है और उन्हें मिट्टी में मिलाने का कार्य किया है।