फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ : मेला क्षेत्र में रायबरेली एम्स बनाएगा आईसीयू वार्ड, मेला प्राधिकरण से जगह मांगी जमीन

Sat, 31 Aug 2024 01:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि रायबरेली एम्स ने महाकुंभ के दौरान मेला क्षेत्र में दस बेड के आईसीयू वार्ड स्थापित करने के लिए जगह मांगी है। यह पहला मौका है जब मेला क्षेत्र में एम्स अस्थायी आईसीयू वार्ड बनाएगा।
विज्ञापन
icu - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ-2025 में पहली बार रायबरेली एम्स चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। एम्स प्रशासन ने मेला क्षेत्र में दस बेड का अस्थायी आईसीयू वार्ड बनाने के लिए मेला प्राधिकरण से जमीन मांगी है। यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. राकेश शर्मा ने रायबरेली एम्स के सुपरिटेंडेंट डॉ. सुयस से ब्योरा मांगा है।

विज्ञापन


यहां पर अत्याधुनिक उपकरणों के साथ एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सक और प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ मौजूद होगा। वार्ड में गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. राकेश शर्मा ने रायबरेली एम्स से मेला क्षेत्र में दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का ब्योरा मांगा है। वहीं, मेला प्राधिकरण ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया है।

अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि रायबरेली एम्स ने महाकुंभ के दौरान मेला क्षेत्र में दस बेड के आईसीयू वार्ड स्थापित करने के लिए जगह मांगी है। यह पहला मौका है जब मेला क्षेत्र में एम्स अस्थायी आईसीयू वार्ड बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें