फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधाकृष्णन छात्रावास में रेड, आठ कमरे खाली कराए

Sat, 29 Aug 2015 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होते ही छात्रावासों में रह रहे अवैध हॉस्टलर्स को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को इविवि प्रशासन ने राधाकृष्णन छात्रावास में रेड डालकर आठ कमरों को खाली कराया। इसमें स्टोर रूम और जिमनेजियम हॉल शामिल है।
विज्ञापन


हॉस्टल में रेड की सूचना पहले ही छात्रों को मिल गई थी। वह अपने कमरों में ताले बंद कर बाहर चले गए थे। रेड के दौरान कई कमरों के ताले तोड़े गए। आठ कमरों के सामान को स्टोर रूम में रखवा दिया गया। इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी से कोई भी छात्र विरोध नहीं कर सका। दोपहर एक बजे से शुरू हुई कार्रवाई सवा दो बजे समाप्त हो गई। इस दौरान इविवि के चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके उपाध्याय, छात्रावास के अधीक्षक डॉ. आरएस यादव, सीओ वीरेंद्र कुमार सहित पुलिस और प्रशासन के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें