काउंसलिंग में ही दो मेजर व एक माइनर विषय होंगे आवंटित
इविवि के प्रवेश निदेशक प्रो. जेके पति ने बताया कि विवि में सत्र 2025-26 से नई शिक्षा नीति लागू कर दी गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अब स्नातक के चार वर्षीय ऑनर्स प्रोग्राम में प्रवेश दिए जाएंगे जिसमें उन्हें शुरुआत में दो मेजर व एक माइनर विषय पढ़ना होगा। काउंसलिंग के दौरान ही अभ्यर्थियों को दो मेजर व एक माइनर विषय आवंटित कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी शुल्क रसीद व आवंटन पत्र लेकर विभाग में जाएंगे, जहां उन्हें संबंधित विषय दे दिए जाएंगे।
सीएमपी ने पीजी प्रवेश के लिए जारी किया पहला कटऑफ
सीएमपी डिग्री कॉलेज ने परास्नातक (पीजी) प्रवेश के लिए शुक्रवार को पहला कटऑफ अंक जारी कर दिया। प्रवेश के लिए दो अगस्त से वेबसाइट
www.cmpadmission.cmpcollege.ac.in पर ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू होगी। प्राचीन इतिहास में अनारक्षित का कटऑफ 103 अंक, शिक्षाशास्त्र में अनारक्षित का 45, अर्थशास्त्र में ओबीसी का 65, ईडब्ल्यूएस का 70, एससी सभी, अंग्रेजी में अनारक्षित का 150, हिंदी में 120, भूगोल में 142, मध्यकालीन एवं आधुनिकइतिहास में ओबीसी का 108, एससी का 100, ईडब्ल्यूएस का 100, राजनीति विज्ञान में अनारक्षित का 180, समाजशास्त्र में 145, वनस्पति विज्ञान में 142, रसायन विज्ञान में अनारक्षित का 80, ओबीसी का 60, एससी सभी, भौतिक विज्ञान में अनारक्षित का 130, गणित में 121, जंतु विज्ञान में 145 व एमकॉम में 120 अंक है।