फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस इंटरव्यू में पूछा सवाल : बिजली कर्मियों की हड़ताल को आप कितना सही मानते हैं

Mon, 20 Mar 2023 09:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

पीसीएस के इंटरव्यू में पूछा गया सवाल, साक्षात्कार का आज आखिरी दिनप्रयागराज। बिजली कर्मियों की हड़ताल को आप कितना सही मानते हैं। इसके लिए कौन से कानून बनाए गए हैं। अगर आप एसडीएम होते तो हड़ताल से निपटने के लिए कौन से उपाय करते? यह सवाल सोमवार को पीसीएस-2022 के इंटरव्यू में पूछा गया। पीसीएस का साक्षात्कार 21 मार्च को पूरा हो जाएगा।

इस बार इंटरव्यू के पहले ही दिन से अभ्यर्थियों से ज्यादातर सवाल परिस्थिति आधारित पूछे जा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि परिस्थिति आधारित सवालों के जवाब अभ्यर्थी के व्यक्तित्व, उसकी सोचने की क्षमता और तर्कशक्ति को प्रदर्शित करते हैं। साथ ही ऐसे सवालों से अनुमान लगाना आसान हो जाता है कि अफसर बनने के बाद अभ्यर्थी कितना सफल रहेगा।

विज्ञापन

एक अभ्यर्थी से सवाल किया गया कि आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसा क्यों हो रहा है और इसे रोकने के लिए कौन से उपाय किए जा सकते हैं। एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि अगर आप एसडीएम है और आपके मातहत कर्मचारी मोबाइल फोन में इतना व्यस्त रहते हैं कि इससे कामकाज प्रभावित हो रहा है तो इस पर कैसे नियंत्रण करेंगे।

एक अभ्यर्थी से सवाल किया गया कि कारागार में अनियमितता के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अगर आप जेल अधीक्षक हैं तो इस पर कैसे नियंत्रण ककेंगे। इंटरव्यू में पहुंचे एक अभ्यर्थी का वैकल्पिक विषय हिंदी था। बोर्ड के एक सदस्य ने अभ्यर्थी से सवाल किया कि प्रशासन के संचालन में हिंदी की क्या भूमिका हो सकती है।

विज्ञापन

इंटरव्यू में पूछे गए कुछ अन्य सवाल

यूपी में ऐसा कौन सा क्षेत्र है जहां भूकंप आने की ज्यादा अशंका रहती है

आदिकाल के कवियों के नाम बताएं

कबीर किस प्रकार के रचनाकार थे

कमिश्नरेट व्यवस्था पूर्व की व्यवस्था से कैसे अलग है। इसे आप किस तरह से देखते हैं

हिंदी साहित्य को कितने कालखंडों में बांटा गया है

बीते कुछ वर्षों ने रेलवे ने विकास के क्षेत्र में कौन से काम किए हैं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें