फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद ओ डी फोर्ट की पूरी यूनिट क्वारंटीन

Sun, 19 Jul 2020 02:20 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

कोरोना की सेना में दस्तक के बाद प्रयागराज में सेना ने इसके बचाव के लिए कई कदम उठाए हैं। ऑडी फोर्ट में कार्यरत दो लोगों के पॉजिटिव आने के बाद सेना ने वहां की पूरी यूनिट को ही क्वारंटीन कर दिया है । इसके अलावा कई दिनों से न्यू कैंट में नॉर्दर्न कमांड मैं ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए क्वारंटीन जवानों को भी सेना ने रिलीव कर दिया।

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
दरअसल शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई कोरोना पॉजिटिव की सूची में पहली बार सेना के भी 3 लोग संक्रमित पाए गए। इसमें एक लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के अफसर जो बमरौली में तैनात हैं, उनका नाम भी इस सूची में था। साथ ही ओडी फोर्ट के भी दो कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए। राहत की बात यह रही कि अभी तक ओल्ड कैंट और न्यू कैंट जहां काफी संख्या में सेना के जवान और अफसर हैं वहां अब तक कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है।

इस बीच जिन स्थानों पर कोरोना संक्रमित पाए गए ,वहां सेना ने रविवार को सैनिटाइजेशन का कार्य करवाया गया। सेना के वरिष्ठ अफसरों की ओर से यह भी निर्देश दिया गया कि सैनिटाइजेशन का काम प्रतिदिन होना चाहिए। उधर ऑडी फोर्ड की भी पूरी यूनिट को क्वारंटीन करने के बाद वहां भी सैनिटाइजेशन हुआ।
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
ही न्यू कैंट में आम लोगों के प्रवेश पर सेना ने अगली सूचना तक के लिए एहतियातन रोक लगा दी है। सिर्फ उन्हीं लोग को प्रवेश दिया जाएगा जो जरूरी काम से या जिनके पास अफसरों की अनुमति होगी । वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि शहर में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सेना की ओर से बनाए गए आइसोलेशन वार्ड के बेड रिजर्व रखने को कहा है। ताकि जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग किया जा सके। हालांकि सेना की ओर से अभी इस बारे में प्रशासन सही कहा गया है कि वह वरिष्ठ अफसरों से विचार-विमर्श के बाद ही सेना की ओर से बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में ही मरीजों को भर्ती करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें