फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड जैसी घटनाओं से निपटने के लिए बनेगी क्यूआरटी, कमांडो ट्रेनिंग से लैस होंगे जवान

Mon, 03 Aug 2020 03:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  •  40 सदस्यीय होगी क्विक रिएक्शन टीम, 30 पुरुष व 10 महिला सिपाही होंगी 
  • जनपदीय फोर्स से ही होगा टीम के सदस्यों का चयन
  • चयन के लिए शारीरिक के साथ ही मानसिक क्षमता भी होगी पैमाना
  • विशेष  व अत्याधुनिक हथियारों से लैस होंगे टीम के सदस्य
  • ब्लैक कैट कमांडो की तरह होगी ड्रेस
  • चयनित सभी जवानों को दिलाई जाएगी कमांडो ट्रेनिंग
  • चार टुकड़ियों में बांटी जाएगी 40 जवानों की टीम
विज्ञापन
घातक कमांडो फोर्स - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगडने या शातिर अपराधियों की धरपकड़ के लिए ब्लैक कैट कमांडो जैसे जवान मोर्चे पर लोहा लेते दिखें तो चौंकिएगा नहीं। इसलिए क्योंकि अब क्यूआरटी (क्विक रिएक्शन टीम) के यही जवान आपात स्थितियों में फ्रंटलाइन ड्यूटी करेंगे। एसएसपी की पहल पर जिला स्तर पर इस टीम का गठन करने की कवायद शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन

कमांडो - फोटो : Social Media
वर्तमान में कानून व्यवस्था के उल्लंघन की दशा में पुलिसकर्मियों को ही लगाया जाता है। हालात गंभीर हों तो पीएसी या फिर आरएएफ को बुलवाया जाता है। पुलिस अफसरों का कहना है कि थानों की फोर्स के साथ ही लाइन में मौजूद रिजर्व फोर्स को ऐसी स्थितियों में ड्यूटी पर बुलाया जाता है। जबकि इन परिस्थितियों से निपटने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित जवानों की आवश्यकता होती है। जो न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी बेहद मजबूत हों। यही वजह है कि अब जनपद स्तर पर क्यूआरटी का गठन करने का निर्णय लिया गया है। रिजर्व फोर्स की तरह ही इस टीम के सदस्य लाइन में रहेंगे, जिन्हें जरूरत पड़ने पर कहीं भी तुरंत मौके पर भेजा जा सकेगा। 

prayagraj news : SSP Prayagraj Abhishek - फोटो : prayagraj
  • क्यूआरटी के गठन के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। उद्देश्य यही है कि आपात स्थितियों से त्वरित व योजनाबद्ध तरीके से निपटा जा सके। ताकि कहीं भी कानून व्यवस्था बिगडने न पाए। यही नहीं शातिर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलने वाले सर्च ऑपरेशन में स्थानीय पुलिस के साथ ही यह टीम भी शामिल होगी। अभिषेक दीक्षित, एसएसपी
विज्ञापन

कमांडो - फोटो : अमर उजाला

बिकरू कांड से सबक लेकर उठाया गया कदम

कहा जा रहा है कि कानपुर के बिकरू कांड में आठ पुलिसकर्मियों की शहादत की घटना को देखते हुए ही क्यूआरटी के गठन का निर्णय लिया गया। दरसअल, बिकरू में जिस तरह से अपराधियों ने अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर पुलिस से लोहा लिया, उससे यह बात सामने आई कि वहां विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों की जरूरत थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें