नैनी नए पुल पर टोल प्लाजा के पास कार में घुसे अजगर को निकालते लोग, लगी भीड़
- फोटो : NAINI
नए पुल पर टोल प्लाजा के समीप खड़ी कार में घुसा अजगर
पहिए के पास अजगर फंसा देख कार चालक के उड़े होश, राहगीरों की लगी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
नैनी । नए यमुना पुल पर टोल प्लाजा के समीप गुरुवार रात 10 फीट लंबा अजगर सड़क पार करते कार के पहिए में घुस गया। यह नजारा देख रहे राहगीरों ने उधर से गुजरने वाले अन्य लोगों को बताया तो लोग वहीं रुक गए। पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर जेल रोड चौकी प्रभारी प्रभात कुमार सिंह दल बल के साथ पहुंच गए। तब तक में शहर की तरफ से इलाहाबाद हाईकोर्ट के दो युवा अधिवक्ता वहां पहुंच गए। दोनों अधिवक्ताओं ने बड़े इत्मिनान से अजगर को बाहर निकाला। इस बीच वहां वन विभाग की भी टीम पहुंच गई। अधिवक्ताओं ने अजगर को बिना कोई क्षति पहुंचाए वन विभाग की टीम को सौंप दिया। मुक्ता बिहार कालोनी, नैनी के रहने वाले अधिवक्ता गोपेश कुमार गुप्ता व अधिवक्ता शशांक शुक्ला निवासी अरैल की हिम्मत की तारीफ सभी ने की।