फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत सिपाही का हंगामा देख तमाशबीनों का लगा मजमा

विज्ञापन
राजापाल चौराहा स्थित देशी शराब की दुकान पर हंगामा करता नशे में धुत सिपाही। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रतापगढ़। नशे में धुत सिपाही का हंगामा देख तमाशबीनों का राजापाल चौराहे पर जमघट लगा रहा। शहर के राजापाल चौराहे पर गुरुवार दोपहर वर्दी पहने सिपाही नशे में धुत होकर आने जाने वाले लोगों को रोक रहा था। यातायात पुलिस के जवानों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह सभी को दुत्कारता रहा। इसे लेकर वहां तमाशबीनों का मजमा लग गया। पुलिस लाइन के बगल सिपाही की करतूत से खाकी की किरकिरी होती रही। उधर से गुजर रहे पुलिसकर्मी भी सिपाही को शांत कराना बेहतर नहीं समझे। सीओ सिटी अतुल शर्मा ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें