फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी में करोड़ों के घोटाले के दस्तावेज तलब

विज्ञापन
PWD scam - फोटो : AU
विज्ञापन
प्रयागराज। मुलायम -मायावती के राज में पीडब्ल्यूडी की ओर से प्रयागराज की परियोजनाओं पर हजारों करोड़ रुपये के घोटाले की जांच के लिए एसआईटी ने परियोजनाओं से जुड़े दस्तावेज तलब किए हैं। एसआईटी के पत्र पर प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने मुख्य अभियंता हिमांशु मित्तल से जानकारी मांगी है। सूत्रों के मुताबिक पीडब्ल्यूडी केकई बड़े अफसर इस सिलसिले में लखनऊ तलब किए जा चुकेहैं।
विज्ञापन

वर्ष 2004-05 से लेकर 2012-13 तक की पांच से 150 करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं की सूची तैयार करा ली गई है। इसमें बीते 2012-13 के कुंभ के दौरान बनी सड़कों और पुलों के निर्माण भी शामिल हैं। इसके अलावा सर्किट हाउस के नवीनीकरण व हाईकोर्ट में पीडब्ल्यूडी की ओर से कराए गए करोड़ों के निर्माण कार्र्यों की भी जांच कराई जा सकती है। प्रमुख सचिव के निर्देश पर मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता कार्यालय में इस पुराने घोटाले से जुड़े अनुबंध खंगाले जा रहे हैं। पुराने अनुबंधों को सूची बद्ध करने के लिए हाल में ही एक साथ चार लिपिकों को लगाया गया था। प्रमुख अभियंता के निर्देश पर अनुबंध भिजवाए जा चुकेहैं। कहा जा रहा है कि उस अवधि में यहां तैनात रहे कई अभियंता मौजूदा योगी सरकार में भी अहम पदों पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनके कार्यकाल के दौरान की सड़कों व भवन निर्माण परियोजनाओं, पुलों की जांच कराए जाने से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें