लालापुर के पडुवा पंप नहर कैनाल में जांच करने पहुंचे अधिकारी
- फोटो : 1
बारा तहसील क्षेत्र के किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए पड़ुवा गांव स्थित यमुना में पंप नहर कैनाल बनाई गई है। कई वर्षों बाद नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। किसानों की शिकायत पर बृहस्पतिवार देर शाम पडुवा नहर पंप कैनाल की जांच करने एडीएम सप्लाई व अधिशासी अभियंता बाघला लिफ्ट सिंचाई विभाग के साथ पहुंचे।
समाजसेवी दिनेश तिवारी के शिकायती पत्र पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एडीएम सप्लाई विजय कुमार से स्वयं जांच कर रिपोर्ट देने को कहा तो बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता लिफ्ट सिंचाई विभाग गौरव चतुर्वेदी, सहायक अभियंता अमित कुमार सिंह, जूनियर इंजीनियर धर्म दास के साथ पडुवा पंप नहर कैनाल पहुंचे और नवीनीकरण कार्य की हकीकत जाना।