फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : कानूनी सहमति से संचालित उद्योग के खिलाफ जनहित याचिका पोषणीय नहीं

Sun, 01 Nov 2026 08:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि कानूनी सहमति से संचालित उद्योग के खिलाफ जनहित याचिका पोषणीय नहीं है। इस टिप्पणी के साथ मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र की खंडपीठ ने सहारनपुर निवासी मोहम्मद इस्तेखार की जनहित याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि कानूनी सहमति से संचालित उद्योग के खिलाफ जनहित याचिका पोषणीय नहीं है। इस टिप्पणी के साथ मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र की खंडपीठ ने सहारनपुर निवासी मोहम्मद इस्तेखार की जनहित याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन


याचिका में अजीम कॉलोनी स्थित टायर और तरल गैस ईंधन फैक्टरी को बंद कराने की मांग की गई थी। याची के अधिवक्ता ने दलील दी कि यह प्रदूषणकारी उद्योग है। इसके कारण आसपास के आठ गांवों के ग्रामीण परेशान हैं।

राज्य सरकार और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से पेश अधिवक्ताओं ने बताया कि फैक्टरी को बोर्ड से वैध संचालन की अनुमति मिली हुई है। यह 31 जुलाई 2027 तक प्रभावी है। याची फैक्टरी से लगभग 45 किमी दूर रहता है। याचिका दाखिल होने के बाद किए गए निरीक्षण के दौरान फैक्टरी बंद पाई गई थी।
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति को चुनौती देने का अलग कानूनी रास्ता

हाईकोर्ट ने कहा कि वैध सहमति के तहत संचालित उद्योग को बंद कराने की मांग वाली जनहित याचिका पर विचार नहीं किया जा सकता। यदि कोई व्यक्ति उद्योग को दी गई सहमति से असंतुष्ट है तो उसके पास वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1981 की धारा-31 के तहत वैधानिक उपचार उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें