स्नातक में स्वर्ण पदक विजेता
बीए में कृपालु महिला महाविद्यालय कुंडा (प्रतापगढ़) की असरा नसीम सिद्दीकी, बीएएलएलबी में सोमचंद्र महाविद्यालय कौशाम्बी की शिवानी विश्वकर्मा, बीबीए में यूनाइटेड इंस्टीट्यूट नैनी की सृष्टि कुमारी, बीसीए में देवाशीष प्रसाद, बीकॉम में धनश्याम उर्वशी महाविद्यालय फूलपुर की मंतशा रईस, बीएड में बद्रीनारायण सिंह महाविद्यालय प्रतापगढ़ की प्रिंसी मिश्रा, एलएलबी में जगन्नाथ प्रसाद स्मारक काॅलेज ऑफ लॉ गौहनिया की कौशिकी, बीएलआईएस में केपी उच्च शिक्षा संस्थान प्रयागराज के रहनुमा शेख फारूकी व सुधांशु मिश्र, बीपीएड में सरस्वती विद्यामंदिर महाविद्यालय, प्रतापगढ़ की मनीषा, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी में कुलभास्कर आश्रम पीजी काॅलेज के मोहम्मद अमान, बीएससी में कृपालु महाराजा महाविद्यालय प्रतापगढ़ की रिशिका शुक्ला, बीएससी एजी आनर्स में कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज के कृष्ण कुमार शर्मा ने टॉप किया है। राज्य विश्वविद्यालय के एकीकृत पाठ्यक्रमों बीए में आशया सिंह, बीकाम में स्मृति केसरवानी व बीबीए में प्रिंस गुप्ता टॉपर हैं।
परास्नातक पाठ्यक्रमों के स्वर्ण पदक विजेता
एमए प्राचीन इतिहास में राज्य विवि की स्वाति सिंह, रक्षा अध्ययन में दिवाकर मिश्र, अर्थशास्त्र में ऊर्जा रहेजा, अंग्रेजी में प्रियांशी कैथ, मनोविज्ञान में अंतिमा द्विवेदी व सुब्रतो विश्वास, संस्कृत में प्रगति मिश्रा, दर्शनशास्त्र में शशांकधर मिश्र व एमए समाजशास्त्र में हबीबा ने टॉप किया। एमए एजुकेशन में केपी उच्च शिक्षा संस्थान की शिफा तबस्सुम, भूगोल में केपी की शिवानी सिंह, हिंदी में प्रताप बहादुर पीजी कालेज की स्नेहा यादव, गृह विज्ञान में सरस्वती विद्यामंदिर प्रतापगढ़ की श्वेतांजलि, मध्यकालीन इतिहास में हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज की आकांक्षा सिंह, पेंटिंग में सैनिक महाविद्यालय हनुमानगंज के अंकित श्रीवास्तव, फिजिकल एजुकेशन में हंडिया पीजी काॅलेज के बच्चा प्रसाद व रुपाली सिंह, राजनीति विज्ञान में सरस्वती विद्यामंदिर महाविद्यालय लालगंज की सना परवीन, एमए उर्दू में साकेत डिग्री काॅलेज प्रतापगढ़ की नसीम बानो, एमकॉम में राज्य विवि की सुबी यादव, एमसीए में प्रियम खरे, एलएलएम में राज्य विवि की आकांक्षा मौर्या, एमएलआईएस में केपी के विनय कुमार मिश्र, एमपीएड में सरस्वती विद्यामंदिर प्रतापगढ़ के रोहित भगत व एमएड में इसी काॅलेज की कीर्ति द्विवेदी सर्वश्रेष्ठ रहीं।
विज्ञान वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता
एमएससी वनस्पति विज्ञान में लिली त्रिपाठी, एमएससी रसायन विज्ञान में अनीता यादव व आयुषी सिंह, एमएससी रक्षा अध्ययन में खुशबू सरोज (सभी सरस्वती विद्यामंदिर, प्रतापगढ़), एमएससी गणित में मृत्युंजय मिश्र (केपी उच्च शिक्षा संस्थान), एमएससी भौतिक विज्ञान में सरस्वती विद्यामंदिर प्रतापगढ़ की अन्नू मोदनवाल, एमएससी जंतु विज्ञान में नंद किशोर महाविद्यालय चाका की वर्तिका यादव ने पहला स्थान अर्जित किया है। राज्य विवि से एमएसडब्ल्यू में स्वाति जायसवाल, एमएससी हार्टिकल्चर में अनीता यादव, एमएससी जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग में कोमल वर्मा, एमएससी मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन में शिवेंद्र कुमार सिंह, एमएससी एग्रोनामी में अंतिमा गोंड, कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज से एमएससी कृषि अर्थशास्त्र में राहुल कुमार व एमएससी कृषि प्रसार में उत्तम सिंह टॉपर हैं।