फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कौंधियारा बाजार में यूजीसी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Thu, 29 Jan 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में बुधवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए शैक्षणिक विधेयक का प्रदर्शन किया गया। व्यापारियों, नागरिकों और युवाओं ने जुलूस निकालते हुए बिल को विभाजनकारी और सामाजिक संतुलन बिगाड़ने वाला करार दिया। उन्होंने सरकार से इसे तत्काल रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन का आयोजन अधिवक्ता कृष्णा नन्द शुक्ला, एडवोकेट पंकज शुक्ला, अखिलेश कुमार मिश्रा, अमित शुक्ला, रत्नेश, इंद्रमणि, विकास मिश्रा, विमलेश शुक्ला, विद्याकांत तिवारी आदि ने किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर काला कानून वापस हो और यूजीसी बिल रोल बैक करो के नारे लगाए। उन्होंने घोषणा की कि यदि बिल वापस नहीं लिया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें