फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पद्मावती’ की रिलीज का विरोध, सारनाथ एक्सप्रेस रोकी

Fri, 17 Nov 2017 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की रिलीज के विरोध में विभिन्न संगठनों ने बृहस्पतिवार को सीएमपी डाट पुल के पास करीब बीस मिनट तक सारनाथ एक्सप्रेस रोके रखी। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। भंसाली का पुतला भी फूंका गया। ट्रेन रोकने की खबर पर पहुंची आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने वालों को दौड़ा लिया। इसके बाद ट्रैक खाली हुआ और ट्रेन रवाना हुई। ट्रैक पर प्रदर्शन और ट्रेन रोकने वाले वाले करीब डेढ़ सौ अज्ञात के खिलाफ जार्ज टाउन में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इनमें एक मानेंद्र प्रताप सिंह को नामजद किया गया है।
विज्ञापन


भारतीय संस्कृति संरक्षण समिति, छात्र संघ तथा अन्य सामाजिक संगठनों के आह्वान पर गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सीएमपी डाट पुल स्थित प्रदर्शन शुरू हो गया। कुछ ही देर में छपरा से दुर्ग जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस पहुंची। ट्रैक पर प्रदर्शन के कारण ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी। इसका असर अन्य ट्रेनों पर भी पड़ा। प्रदर्शन करने वाले संगठनों ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। भंसाली के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि वे फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देंगे। प्रदर्शन करने वालों में छात्र नेता रजनीश कुमार सिंह रीशु, मानेंद्र प्रताप सिंह, नूतन सिंह, श्रद्धा तिवारी, जीतेंद्र, सुरेश गुप्ता, उत्पल, शिवेंद्र पाठक, रमेश सिंह, जितेंद्र दुबे आदि शामिल रहे।

भारतीय सांस्कृतिक संरक्षण समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, सीपी शर्मा, ऋषि शंकर द्विवेदी सहित कई पदाधिकारियों ने कहा है कि फिल्म पर रोक लगाई जाए। चेतावनी दी है कि केेंद्र सरकार ने फिल्म रिलीज करने पर रोक नहीं लगाई तो इलाहाबाद में उग्र आंदोलन होगा। इस फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ की गई है। इन संगठन की ओर से शहर के कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें