Protest against Brazilian president Bolsonero
प्रयागराज। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो को 71वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनाए जाने पर विरोध जताया है। समिति का आरोप है कि भारत सरकार बोलसोनारो के नेतृत्व वाले ब्राजील की विश्व व्यापार संगठन में की गई शिकायत के कारण गन्ने के दाम व छूट घटाने के दबाव में है। ब्राजील की शिकायत है कि भारत अपने गन्ना किसानों को अत्यधिक छूट घटाने के दबाव में है। ब्राजील को शिकायत है कि भारत अपने गन्ना किसानों को अत्यधिक छूट और मिलों को चीनी के निर्यात के लिए भारी छूट देता है जो केवल कुल उत्पादन मूल्य का मात्र 10 फीसदी होना चाहिए। ब्राजील चीनी का सबसे बड़ा निर्यातक है और भारत एक प्रमुख प्रतिद्वंदी है।
आरोप लगाया कि इन सबके बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने बोलसेनारो के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। वह उनके किसान विरोधी और कंपनी पक्षधर चरित्र को दिखाता है। भारत के किसान गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि जैर बोलसोनारो का स्वागत नहीं कर रहे हैं।