किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज के आह्वान पर बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क वितरित किया गया। प्रयागराज की महामंडलेश्वर टीना मां के नेतृत्व में चौक क्षेत्र में किन्नर अखाड़ा की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान महामारी से बचाव के लिए मास्क का वितरण कर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान चिकित्सकों की टीम का नेतृत्व डॉ रूबी चौधरी ने किया। समाज सेवी सविता अग्रवाल के साथ बहादुरगंज, बैरहना, मलाकराज, तेलियरगंज व झूंसी में अभियान चलाया गया।