आगरा–बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन के जयपुर तक विस्तार, आगरा-अजमेर इंटरसिटी एक्सप्रेस के बिवाई स्टेशन पर ठहराव, आगरा-बांदीकुई खंड में रेल लाईनों का दोहरीकरण का प्रस्ताव दिया। इसके पूर्व बैठक की शुरूआत मेंं महाप्रबंधक रविंद्र गाेयल ने सांसद केशरी देवी पटेल और सांसद दौसा जसकोर मीना को पौधा देकर स्वागत किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक ने रेलवे की कार्यप्रणाली में लाइन क्षमता की वृद्धि, यात्री सुविधाओं में सुधार, गाड़ियों के संरक्षित संचालन, कर्मचारी कल्याण आदि को लेकर किए गए कार्यों का ब्यौरा रखा। संचालन उप महाप्रबंधक रजत पुरवार व प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रभात रंजन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।